बृहस्पतिवार को खुले रहे तीर्थ नगरी के बाजार।
- फोटो : RISHIKESH
बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार खुला रहा। हालांकि बाजार में अन्य दिनों की तरह भीड़ नहीं दिखी। अब शनिवार-रविवार को बाजार बंद रहेेगा।
कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से यूपी सरकार की तर्ज शनिवार और रविवार को लॉकडाउन घोषित किया है। इसमें दोनों ही दिन बाजार बंद रहता है। घोषणा करने बाद पहली बार बृहस्पतिवार को बाजार खुला रहा। दो दिन लॉकडाउन और बृहस्पतिवार को बाजार खोलने के निर्णय का कई व्यापारियों ने स्वागत किया।
कुछ व्यापारियों का कहना था कि यदि बृहस्पतिवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन बाजार बंद होने के साथ शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता तो व्यापारियों को नुकसान होता। साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार खुलने से व्यापारियों को राहत मिली है।