फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: खजानी देवी की मौत बनी पहेली, दूसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ

Wed, 23 Sep 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
-एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

- फोरेंसिक और एसओजी भी जांच में जुटी
रायवाला। मोतीचूर की भगत सिंह कॉलोनी में 65 वर्षीय बुजुर्ग खजानी देवी की संदिग्ध मौत की गुत्थी दूसरे दिन भी नहीं सुलझ सकी। पुलिस ने बुधवार को भी मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। घटना की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात खजानी देवी का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मामले की जांच में कोतवाली प्रभारी मोहन सिंह के नेतृत्व में 20 से अधिक पुलिसकर्मी जुटे हैं। वहीं फोरेंसिक टीम और एसओजी भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। कोतवाली प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि मौत से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें