रायवाला स्थित कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने किक बॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते।
विज्ञापन
यह प्रतियोगिता 26 अप्रैल 2026 को देहरादून स्थित माउंट लिटेराजी स्कूल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एकेडमी के 8 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आरोही त्रिवेदी, हिमांशु, आदित्य कुमार, अंशिका, आर्यन ने पांच स्वर्ण पदक, सलोनी, आयुष और शानू तीन रजत पदक अपने नाम किए। सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन अब राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। कराटे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को ग्राम प्रधान राजेश जुगलान और कर्नल योगेश ने सम्मानित किया। इस दौरान सचिन कुमार, कविता नेगी, पूजा पुंडीर, सुमन, जागृति नेगी, कुसुम, ईशान, अथर्व आदि उपस्थित रहे।