फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हरियाणा से आया कांवड़ यात्री गंगा में बहा

Sun, 09 Aug 2026 08:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश/ रायवाला। हरियाणा के भिवानी से कावड़ लेकर हरिद्वार आया एक युवक हरिपुर कलां के गीता कुटीर घाट के पास गंगा नदी में बह गया। एसडीआरएफ की ओर से सर्च अभियान चलाया गया लेकिन युवक का पता नहीं लगा पाया।
विज्ञापन

एसडीआरएफ प्रभारी कवींद्र सजवाण ने बताया कि हरियाणा के भिवानी से करीब 35 लोग हरिद्वार कांवड़ लेकर आए थे। रविवार की दोपहर सभी लोग हरिपुर कलां स्थित गीता कुटीर घाट पर नहाने के लिए पहुंचे थे। कांवड़ यात्रियों का दल गंगा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान आशु (20) गांव सिकंदरपुर थाना भवानी खेड़ा जिला भिवानी हरियाणा निवासी, गंगा की तेज धारा में बह गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन गंगा का बहाव तेज होने के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और रायवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की तरफ से सर्चिंग अभियान चलाया गया लेकिन देर रात तक चले अभियान के बाद भी डूबे हुए युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि हरियाणा से करीब 35 कांवड़ियों का एक दल हरिद्वार गंगा जल लेने आया हुआ था जिनको सोमवार की सुबह लौटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें