फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर सम्राट कैलाश खेर पहुंचे परमार्थ निकेतन 

Sun, 19 Feb 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन में गंगा आरती करते सूफी गायक कैलाश खेर। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
सूफी गायक सुर सम्राट कैलाश खेर शनिवार को परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम पहुंचकर उन्होंने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में उन्होंने सांयकालीन गंगा आरती और यज्ञ में अपने मित्रों के साथ सहभाग किया।
विज्ञापन


स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि मां गंगा और संगीत हमारी धरोहर है। ये हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं। आज के युवाओं को गति के साथ स्वच्छता की शिक्षा देन के लिए संगीत सबसे अच्छा माध्यम है।

उन्होंने कहा कि प्रकृति, पर्यावरण और गंगा की रक्षा के लिए संगीत की ऐसी लहर चले की पूरी दुनिया तक उनके संरक्षण का संदेश पंहुचे। कैलाश खेर ने कहा कि परमार्थ गंगा तट मेरा पावर हाउस है। यहां आकर मैं अपने आपको चार्ज करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें