फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: झडोंद के तुषार बने भारतीय तटरक्षक सेना में असिस्टेंट कमांडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिमलास ग्रांट के झडौंद गांव के तुषार भारतीय तटरक्षक सेना में असिस्टेंट कमांडेंट ऑफिसर बन गए हैं। बीते मई में भारतीय नौसेना अकादमी करेल में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद वह सेना का हिस्सा बने थे।
विज्ञापन


तुषार कुमार की शुरुआती पढ़ाई राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बंगलुरू से हुई। इसके बाद तुषार ने डीबीएस काॅलेज देहरादून से उच्च शिक्षा हासिल की। 25 दिसंबर 2022 को भारतीय तटरक्षक सेना कॉमन एंट्रेस एग्जाम के माध्यम से उनका चयन हुआ। इसके बाद भारतीय नौसेना अकादमी अजीमूला केरल से पास आउट होकर बतौर असिस्टेंट कमांडेंट ऑफिसर के रूप में वह भारतीय तटरक्षक सेना में शामिल हो गए। तुषार के पिता सेना से सूबेदार पद से रिटायर्ड हैं। माता रितु पाल कपड़ों का व्यवसाय करतीं हैं। तुषार की बहन साक्षी ने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें