फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दिल्ली का सफर अब पांच घंटे में, जनरथ एसी सेवा शुरू

Thu, 22 Jan 2026 01:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
दिल्ली रूट पर संचालित होने वाली रोडवेज की वातानुकूलित जनरथ बस- स्रोत- रोडवेज - फोटो : 1
विज्ञापन
रोडवेज प्रशासन की ओर से ऋषिकेश से दिल्ली के लिए वातानुकूलित एक्सप्रेस सेवा शुरू की गई है। वातानुकूलित जनरथ टू बाई टू पुशबैक बसों में यात्री दिल्ली का सफर कर सकेंगे। इस रूट पर दो वातानुकूलित जनरथ बसों का संचालन किया जा रहा है। ये बसें पांच घंटे में दिल्ली पहुंचाएंगी। इनकी ऑनलाइन बुकिंग हो सकेगी।
विज्ञापन


रोडवेज को एक माह पहले दो अनुबंधित जनरथ टू बाई टू पुशबैक बसें मिली थी। यात्रियों की मांग पर रोडवेज मुख्यालय की ओर इन बसों को ऋषिकेश दिल्ली रूट पर संचालित किया जा रहा है। इनमें एक बस सुबह 10 बजे चलती है। यह बस दोपहर तीन बजे दिल्ली पहुंचेगी। बस वहां से रात को 10 बजे ऋषिकेश के लिए रवाना होती है जो तड़के तीन बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।



वहीं, दूसरी बस ऋषिकेश से दोपहर दो बजे चलेगी। यह बस रात सात बजे दिल्ली पहुंचेगी। बस रात 12 ऋषिकेश के लिए चलेगी जो सुबह पांच बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। इन बसों की ऑनलाइन बुकिंग उतराखंड परिवहन निगम की साइट पर हो सकेगी। इन बसों में हीटर भी व्यवस्था है। एक तरफ का किराया 694 रुपये है।
विज्ञापन


-



कोट-

- रोडवेज मुख्यालय की ओर से डिपो को दो अनुबंधित वातानुकूलित जनरथ बसें मिली हैं। इन दोनों बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया जा रहा है। यह एक्सप्रेस सेवा है जो पांच घंटे में दिल्ली पहुंचाएगी। इसका किराया भी कम है।
विज्ञापन




- नरेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज ऋषिकेश डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें