फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: इनोवेशन फेस्टिवल में आईटीआई विद्यार्थियों के मॉडल पसंद किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट में आयोजित दो दिवसीय उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल 2024 में आईटीआई निरंजनपुर देहरादून के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने अपने संस्थान में संचालित व्यवसायों वेल्डर, फिटर, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन से संबंधित प्रोजेक्ट जॉब के स्टाल लगाए। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और सौरभ बहुगुणा ने आयोजित प्रदर्शनी में लगे स्टाल में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदर्शनी में स्वामी राम हिमालयन हॉस्पिटल के प्रबंधक विजय धस्माना आईटीआई गढ़वाल मंडल संयुक्त निदेशक अनिल सिंह गुसाई ने आईटीआई के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आईटीआई के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ठ मॉडल बनाए हैं। इस दौरान आईटीआई प्रधानाचार्य मनमोहन कुड़ियाल, नितिन कुमार शर्मा, कार्यदेशक रविन्द्र सिंह सोलंकी, जगवीर राणा, बृजपाल सिंह, गोविंद राम, दीपेंद्र रावत, ममता बहुगुणा, नमिता बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें