फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पेड़ों की लॉपिंग, भू-अभिलेख दुरुस्तीकरण और स्ट्रीट लाइट का मुद्दा उठाया

Mon, 17 Aug 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए
विज्ञापन

रायवाला। देहरादून में आयोजित जन समाधान दिवस में जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने प्रतीतनगर और हरिपुरकलां क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। उन्होंने हनुमान चौक से नागर निवास तक सड़क किनारे खड़े पेड़ों की लॉपिंग, हरिपुरकलां में भू-अभिलेखों के दुरुस्तीकरण और रायवाला बाजार में लंबे समय से खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट को दुरुस्त कराने की मांग की।
बेलवाल ने बताया कि प्रतीतनगर में सड़क किनारे खड़े पेड़ों से खतरा बना हुआ है। रविवार रात बारिश के दौरान पेड़ की टहनियां टूटकर स्कूटी सवार दो युवकों पर गिर गईं जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पेड़ों की लॉपिंग के लिए करीब छह माह पूर्व वन विभाग को पत्र भेजा गया था लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने हरिपुरकलां में राजस्व सर्वे एवं भू-अभिलेखों के दुरुस्तीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभिलेखों में त्रुटियों के कारण क्षेत्र के लोगों को भूमि संबंधी कार्यों, भवन निर्माण की अनुमति, बैंक ऋण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, रायवाला बाजार में लंबे समय से खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट का मुद्दा भी उठाया। बेलवाल ने कहा कि लाइट खराब होने से हाईवे पार करने में लोगों को जोखिम उठाना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जिलाधिकारी ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें