फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार कार्यक्रम में छाया रहा पानी, सीवर और रोड का

विज्ञापन
इन्दिरा नगर क्षेत्र में आयोजित जनता दरबार में जनसमस्या सुनतीं मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। इंदिरानगर विस्थापित क्षेत्र स्थित पार्क में नगर निगम की ओर से जनता दरबार में वार्ड नंबर 38, 39 और वार्ड 40 की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान करीब 35 शिकायतें दर्ज की गईं। पानी और सीवर की समस्या सबसे प्रमुख रही। मीट मार्केट से हो रही परेशानी को भी दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

जनता दरबार के दौरान पूर्व सैनिक पितांबर दत्त बुड़ाकोटी ने कहा कि इंदिरा नगर में सीवर लाइन न होने से घरों में सीवेज का गड्ढ़ा खाली करवाने के लिए आठ हजार रुपये देने पड़ते हैं। इंदिरा नगर की एक, दो, चार, पांच नंबर गली में पेयजल की समस्या है। यहां पुरानी लाइन से सैकड़ों कनेक्शन जोड़ दिए गए। जिससे आखिरी घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पूर्व सैनिक राम सिंह पंवार ने कहा कि वह इंदिरानगर से बाजार जाने के लिए रेलवे स्टेशन के परिसर से जाते थे, लेकिन जब से कोविड शुरू हुआ, तब से रेलवे से उस गेट पर ताला लगा दिया है। दुर्गामंदिर से होते टीएचडीसी से बाइपास पहुंच जाते थे, लेकिन टीएचडीसी ने गेट पर ताला लगा दिया है। स्वराज सिंह वर्मा ने कहा कि इंदिरा नगर में मीट मार्केट के कारण क्षेत्र में लावारिश कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। रात को नौ बजे के बाद और सुबह को मीट की दुकानों के आगे से अकेले नहीं गुजर सकता। मीट के दुकान स्वामी बचा हुआ बेकार मीट को सामने रेलवे की भूमि में फेंक देते हैं, जिससे कौवे मीट उठाकर लोगों की छतों पर बैठ जाते हैं। कुत्ते भी दिनभर मांस का टुकड़ा लेकर इधर उधर फिरते रहते हैं। पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने कहा कि एक जनवरी को इंदिरानगर निवासी प्राइवेट के चालक ने बस के ब्रेक फेल होने के बाद बस में सवार 26 लोगों की जान बचाई थी, इस दौरान उनकी मौत हो गई थी, उनका नाम वीरता पुरस्कार के लिए भेजे जाने और उनकी पत्नी को प्रदेश सरकार की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। इस संबंध में मेयर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात कही।
इंदिरानगर की तीन नंबर गली में बोरवेल के लिए रोड खोदी गई थी, उसके बाद रोड की मरम्मत नहीं हुई। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता सूरज कुमार ने बताया कि जल्द रोड की मरम्मत कराई जाएगी। मुन्नी ध्यानी ने एक साल से वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। शुलभ शौचालय की मरम्मत करने, जनसंख्या के आधार पर आंगनबाड़ी केेंद्र का निर्माण करने की मांग की गई। शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस अवसर अवसर डॉ. सुभा, डॉ.आबिद, एसआई मीनू यादव, रविंद्र सिंह गंगाड़ी, चेतन प्रकाश, महेश प्रताप सिंह, पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल, सूरज पिंडेल, एसआई सचिन रावत, एसएनए एलमदास, ज्योति सजवाण, जगत सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें