कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने जीर्णशीर्ण हालत में पड़े पुराना रेलवे स्टेशन मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र स्थायी समाधान के लिए सड़क का पेचवर्क करने के निर्देश दिए।
शनिवार को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लोनिवि अधिकारियों के साथ क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। कहा कि यह मार्ग ऋषिकेश की लाइफ लाइन है। इसी मार्ग से लोग मुख्य बाजार, घाट रोड, तहसील मार्ग, न्यायालय मार्ग, फायर स्टेशन जैसे अहम सरकारी विभाग और विद्यालय में जाते हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र ही मार्ग पर हुए गड्ढों को भरने के लिए पैचवर्क किया जाए, जिससे आवागमन सुगम हो सके और दुर्घटना न घटित हो।
लोनिवि अधिकारियों ने पैचवर्क कार्य को सोमवार से शुरू करने की बात की है। इस मौके पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी, सहायक अभियंता राजेश चौहान, जूनियर इंजीनियर संजय सेमवाल, सुमित पंवार, मनोज ध्यानी, राजेंद्र बिजल्वाण, सुधा असवाल आदि मौजूद रहे।