फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
आईडीपीएल स्थित कम्युनिटी सेंटर में विस अध्यक्ष को सम्मानित करते बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सदस् - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को वन विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ गुुलदार प्रभावित क्षेत्र का मौका मुआयना किया। साथ ही वन विभाग को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने आवास विकास स्थित स्टेर्डिया कैमिकल फैक्ट्री के अंदर गुलदार प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर डीएफओ राजीव धीमान को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही आवश्यकतानुसार कैमरों की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरो की संख्या और प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए कहा है कि आवास विकास, स्टेर्डिया फैक्ट्री के अंतर्गत बढ़ते गुलदार के खतरे को नजरअंदाज न किया जाए। शासन की ओर से जो भी उचित कार्रवाई हो उसे मूर्त रूप में लाया जाए। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के अंदर खाली जगहों पर झाड़ी कटान का कार्य और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
इस दौरान उप जिलाधिकारी प्रेमलाल, कोतवाल रितेश शाह, सहायक वन संरक्षक बीवी मरतोलिया, रेंज ऑफिसर आरपीएस नेगी, रामपाल, वनरक्षक दीपक कैंतूरा, दिनेश सती, पार्षद विकास तेवतिया, पार्षद तनु तेवतिया, हिमांशु संगतानी, सिद्धार्थ ड़ंगवाल, सुमित शेट्टी, पीके जैन, सुरेंद्र पंवार, गिरधरलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें