फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पंजीकरण और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Fri, 03 Apr 2026 02:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कैंप में देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले तीर्थयात्रियों के लिए पार्किंग और पंजीकरण की व्यवस्था चाकचौबंद करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में नगर निगम, वन विभाग, सिंचाई विभाग, पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सीडीओ ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पंजीकरण काउंटर की पूरी व्यवस्था की जाए। सभी पंजीकरण काउंटर समय से शुरू हो जाएं। बस ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों को जो सुविधा दी जाती है, वह जल्द पूरी हो जाए। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था को लेकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि उम्मीद है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएगी। शहर क्षेत्र व यात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, एसडीएम योगेश मेहरा, एसपी देहात जया बलूनी, रेंज अधिकारी ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा, सीएमएस डॉ. आनंद राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें