फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना का काम समय सीमा में पूरा करने के निर्देश

Wed, 27 May 2026 02:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेलवे बोर्ड में स्थायी समिति के अवसंरचना सदस्य विवेक कुमार गुप्ता बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखने और कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

रेलवे बोर्ड के इन्फ्रा सदस्य विवेक कुमार ने परियोजना के पैकेज-1 और पैकेज-5 के अंतर्गत निर्माणाधीन सुरंगों का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने स्लीपर यार्ड, पुलों और अन्य संरचनात्मक कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसियों और परियोजना अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति, तकनीकी चुनौतियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
विज्ञापन




गुप्ता ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना उत्तराखंड की सबसे महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं में शामिल है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में रेल संपर्क मजबूत होगा और यात्रा सुविधाएं बेहतर होंगी।

विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि परियोजना राज्य के विकास और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन करने और तकनीकी गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन




उप महाप्रबंधक सिविल ओपी मालगुड़ी ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूर्ण होने के बाद गढ़वाल क्षेत्र को सीधा रेल संपर्क मिलेगा, जिससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। परियोजना के तहत अधिकांश कार्य तेजी से किए जा रहे हैं और कई सुरंगों में खुदाई का कार्य अंतिम चरणों में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें