फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से अभद्रता के आरोप में दरोगा संस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोतवाली अंतर्गत एक महिला ने कोतवाली में तैनात एक दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीजीपी अशोक कुमार से इसकी शिकायत की। डीजीपी ने महिला की शिकायत के आधार पर दरोगा को तुरंत संस्पेंड कर दिया है। साथ ही उन्होंने इसकी जांच एसपी देहात स्वतंत्र कुमार को सौंपी है।
विज्ञापन

एसपी देहात स्वतंत्र कुमार ने बताया कि बीते सोमवार को महिला ने आरोप लगाया कि कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की है। इसके लिए उन्होंने देहरादून में डीजीपी अशोक कुमार से इसकी शिकायत की। महिला के शिकायत के आधार में डीजीपी ने बीते मंगलवार को दरोगा को संस्पेंड कर दिया। जिसकी जांच डीजीपी ने उन्हें सौंपी है। कहा महिला ने दरोगा पर जो आरोप लगाए हैं उसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इसकी रिपोर्ट डीजीपी को सौंपी जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें