फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सेमेस्टर परीक्षाओं का निरीक्षण किया

Wed, 31 Dec 2025 02:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने संस्कृत महाविद्यालयों में चल रही शास्त्री, बीए और आचार्य, एमए की सेमेस्टर परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जयराम संस्कृत महाविद्यालय में शास्त्री एवं आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाओं का निरीक्षण किया। डॉ. घिल्डियाल ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार की ओर से मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्यनरत शास्त्री एवं आचार्य के छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 दिसंबर से प्रारंभ हुई हैं, जो 31 दिसंबर तक चलेंगी। ऋषिकेश में पंजाब सिंध क्षेत्र महाविद्यालय और जयराम संस्कृत महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। जयराम महाविद्यालय में 114 और पंजाब सिंध क्षेत्र महाविद्यालय में 225 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं एवं परीक्षा संबंधी अभिलेख सही पाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें