नमामि नर्मदा संघ के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल ने आचार्य नितेश खंडूड़ी को संघ से निष्कासित कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संघ में खंडूड़ी को कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनकी निष्क्रियता और दायित्व निर्वहन में असमर्थ होने पर उन्हें संघ की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। अखिल भारतीय सीताराम परिवार की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल ने भी आचार्य नितेश खंडूड़ी को सीताराम परिवार के प्रदेश महामंत्री के पद से निष्कासित कर दिया है। सेमवाल ने बताया कि परिवार में उनकी निष्क्रिय होने के कारण उन्हें पद की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।