फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी गई

Tue, 02 Dec 2025 01:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में साइबर अपराधों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गोपाल दत्त भट्ट ने छात्रों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


छात्राें को बताया गया कि साइबर अपराध एक गंभीर समस्या है। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और वेबसाइट की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल शर्मा, शिक्षक आदि उपस्थित रहे। वहीं, थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल की ओर से गीता बाल विद्यालय गीता आश्रम स्वर्गाश्रम में गुरुकुल के वेदपाठी छात्रों के साथ साइबर सुरक्षा और बाल अपराध पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. दीपक गुप्ता, सुभाष डोभाल, राजीव लोचन, सतीश डोभाल, मनोज गुप्ता, आशा रावत प्रकाश पोखरियाल, राहुल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें