ऋषिकेश। प्रयत्न सामाजिक संस्था की ओर से लक्ष्मण झूला प्राथमिक विद्यालय में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सीमा डेंटल कॉलेज के चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं के दांतों का परीक्षण किया। सीमा डेंटल कॉलेज के डॉ. अवनीश सिंह व उनकी टीम ने बच्चों को दांतों की सफाई व देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारियां दीं। उन्होंने बच्चों को बताया कि सुबह और रात को खाने के बाद ब्रश करना आवश्यक है। ब्रश करते समय दांतों को हल्के हाथों से साफ करना चाहिए और ज़्यादा मात्रा में पेस्ट का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, विद्यालय की प्रधानाचार्य लक्ष्मी बड़वाल, त्रिवेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद