फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संविधान भारत की आत्मा

Thu, 26 Nov 2015 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। संविधान दिवस के मौके पर शहीद दुर्गा मल्ल पी जी कॉलेज डोईवाला में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान भारत की आत्मा है। संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर और उनकी टीम ने सभी देशों के संविधान की अच्छाईयों का समावेश किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एडुसेट सभागार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जंयती के उपलक्ष्य में भारतीय संविधान की प्रस्तावना विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता कॉलेज प्राचार्य डॉ हर्षवंती बिष्ट ने कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ही पूरा संविधान निहित हो गया है।

संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, धर्म निरेपक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य का वर्णन किया गया है। राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. जानकी पंवार ने कहा कि संविधान सभा ने 26 नंवबर 1949 को इसे अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया था। इस दौरान शिक्षाविद् डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. के एल तलवाड, डॉ. डी एस नेगी, डॉ. नर्वदेश्वर शुक्ला, समाजसेवी भाग्यश्री साठे, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें