अनिश्चितकालीन धरना देते जागृति एक प्रयास संस्था के सदस्य।
- फोटो : RISHIKESH
जागृति एक प्रयास संस्था ने एम्स में पार्किंग शुल्क के रूप में अवैध वसूली बंद करने की मांग के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। संस्था ने एम्स परिसर में पार्किंग शुल्क बंद करने की मांग की है।
रविवार को संस्था के अध्यक्ष अरविंद हटवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ के समीप अनिश्चितकालीन धरना दिया। अरविंद हटवाल ने कहा कि एम्स प्रशासन की ओर से एम्स परिसर में पर्किंग शुल्क के नाम पर मरीजों और उनके तीमारदारों से एम्स प्रशासन एक ही दिन में कई बार पार्किंग शुल्क वसूल रहा है। जबकि नियम के अनुसार एक दिन में पार्किंग शुल्क की रसीद काटी जाती है पार्किंग शुल्क की रसीद कटने के बाद लोग अंदर या बाहर जाते हैं तो वहीं रसीद मान्य होती है। मगर, एम्स प्रशासन नहीं कर रहा है। इस अवसर पर सुरेंद्र नेगी, विकास अग्रवाल, गौरव राजपूत, सरोजनी थपलियाल, कमल किशोर थपलियाल, वेदप्रकाश धींगड़ा, अवनीत कुमार गुप्ता, दिनेश प्रकाश, हरीश आनंद, गणेश गुप्ता, शिवचरण, आशुतोष डंगवाल आदि मौजूद थे।