परमार्थ निकेतन में दीप प्रज्ज्वलित करती उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और स्वामी चिदान?
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में आज ‘ग्लोबल हैंडवाशिंग डे’ को लेकर एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें कई हस्तियों ने भाग लिया। ‘ग्लोबल हैंडवाशिंग डे‘ के अवसर पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि बच्चों को हाथ धोने के लिये प्रेरित करना बहुत जरूरी है। हाथ धोने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसमें शिक्षकों का बहुत ही महत्वपूर्ण है। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि हाथ धोने में ही स्वास्थ्य निहित है। भारत में स्टंटिंग से ग्रस्त बच्चों की बड़ी संख्या देखने को मिलती है, वैज्ञानिकों का यह अनुमान है कि खुले में शौच, हाथों की अस्वच्छता और अशुद्ध पानी के कारण बच्चे स्टंटिंग के शिकार हो रहे हैं। स्टंटिंग, कुपोषण का एक गंभीर रूप है। वेबिनार में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री प्रहलाद पटेल, डिप्टी हाईकमिश्नर फिजी, नीलेश कुमार, साध्वी भगवती सरस्वती ने विचार रखे।