फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आरवीएनएल के सुरंग विशेषज्ञ सिलक्यारा पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
Iवीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तरकाशी प्रशासन ने ली तकनीकी मददI
विज्ञापन


उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग के अंदर 40 मजूदरों के फंसने की घटना के बाद रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ऋषिकेश की ओर से सुरंग विशेषज्ञों की एक टीम और भूगर्भ वैज्ञानिक मौके पर भेजे गए हैं। विशेषज्ञ और भूगर्भ वैज्ञानिक अन्य दलों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।
आरवीएनएल के डीजीएम ओमप्रकाश मालगुडी ने बताया कि उत्तरकाशी में सुरंग के अंदर मजदूरों के फंसने के बाद जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला रेस्क्यू अभियान के दौरान तकनीकी मदद के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आरवीएनएल ऋषिकेश के सुरंग विशेषज्ञ और भू वैज्ञानिकों से जुड़े रहे।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय से भी सिलक्यारा में सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए। उसके बाद आरवीएनएल की ओर से सुरंग विशेषज्ञों की एक टीम सिलक्यारा भेजी गई। इस टीम में विदेशी मूल के विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
विज्ञापन

भूगर्भ वैज्ञानिक विजय डंगवाल, अजय कुमार, भूपेंद्र सिंह सिलक्यारा पहुंच चुके हैं। वह सुरंग के बीच में अचानक मलबा गिरने की जांच अन्य टीमों के साथ कर रहे हैं। रेस्क्यू अभियान में मदद दिलाने के लिए आरवीएनएल ऋषिकेश का कार्यालय दीपावली के दिन भी खुला रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें