फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दूधली में मार्ग पर वाहनों के लिए 40 किमी की स्पीड तय

विज्ञापन
विज्ञापन
दूधली मोथरोवाला मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए इस मार्ग पर आवाजाही के लिए 40 की स्पीड तय की है। लोक निर्माण विभाग को गति सीमा सूचना बोर्ड लगाने के लिए विभाग से पत्राचार करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


राजधानी देहरादून जाने के लिए बाईपास मार्ग दूधली मोथरोवाला मार्ग पर पिछले काफी समय से दुर्घटनाएं हो रही थी। इस संबंध में दूधली के सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में अवगत कराया कि दूधली मार्ग पर वाहनों की अधिकता होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। अजय कुमार की शिकायत पर ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया और चौपहिया वाहनों के स्पीड 40 प्रति किमी की तय की है।



Iसांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई राज्य की संस्कृतिI



दूधली के आंगनबाडी केंद्र किशनपुर ग्रांट एक में उत्तरायणी पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महिलाओं ने लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से राज्य की संस्कृति से रूबरू कराया। इस दौरान आनंदी जोशी, सुशीला राय, मीना जोशी, आरती पांडेय, प्रीति जोशी, राधिका जोशी, मंजू जोशी, पूजा डोभाल, विमला पांडेय, रेणु पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें