फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि

विज्ञापन
चंद्रेश्वर घाट पर पिता की चिता को मुखाग्नि देती बेटी - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
चंद्रेश्वर नगर निवासी रामजी साहनी की कैंसर से आकस्मिक मौत हो गई। तीसरे नंबर की बेटी ने बेटे का फर्ज निभाते हुए श्मशान घाट पर मुखाग्नि दी। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान यह नजारा देखकर हर शख्स की आंखे नम थी। साथ ही बेटे और बेटी के बीच में अंतर समझने वाले लोगों को समझ में आ गया कि बेटियां भी मुसीबत में बेटों से कहीं कम नहीं होती।
विज्ञापन

रविवार को श्मशान घाट पर चंद्रेश्वर नगर निवासी रामजी साहनी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। यहां तीसरे नंबर की बेटी सुनैना साहनी भी पहुंची। सुनैना ने बताया कि उनके पिता ढाई साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। वह पिता के इलाज के लिए हमेशा उनके साथ जाती थी। सुनैना ने नम आंखों से बताया कि उनके पिता ने मरने से पहले इच्छा जताई थी कि मरने के बाद उनकी बेटी ही उनको मुखाग्नि दे। सुनैना साहनी ने बताया कि वह पांच बहने हैं और उनका कोई भाई नहीं है। उनके पिता ने कभी भी बेटों से कम नहीं समझा। इसलिए पिता की इच्छा को पूरा करते हुए उसने हिंदू धर्म रीति रिवाज को दरकिनार कर अपने पिता को मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें