फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 3756 बच्चों को पिलाई पोलियो से बचाव की दवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Iआशा कार्यकर्ताओं का बहिष्कार होने से नर्सिंग अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन

I

I
I

I70 बूथों पर पांच साल की उम्र तक के बच्चों को पिलाई दवाI

पल्स पोलियो अभियान के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो से बचाव की दवा पिलाई गई। आशा कार्यकर्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से नर्सिंग अधिकारी, एनजीओ और चिकित्सकों ने बूथों पर मोर्चा संभाला। 70 बूथों पर 3756 बच्चों को दवा पिलाई गई।



पल्स पोलियो अभियान में आशा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। लेकिन आशा कार्यकर्ताओं ने 3 से 9 मार्च तक आयोजित पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार किया है। आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग से पांच सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करने की मांग कर रही हैं। आशा कार्यकर्ता को स्वास्थ्य विभाग इस अभियान में 100 रुपये प्रतिदिन भुगतान करता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते रविवार को अभियान को सफल बनाने के लिए नर्सिंग अधिकारी, चिकित्सक और संगठन के लोगों मोर्चा संभाला। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में करीब 70 बूथों पर बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iअभियान में सभी बूथों पर नर्सिंग अधिकारी, कर्मचारी तैनात रहे। सोमवार को मोबाइल बूथ की मदद से घर-घर अभियान चलाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। - एसएस यादव, अभियान समन्वयकI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें