फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कर्थ और खगल्या के प्रभावितों को तीन दिन में होगा मुआवजे का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iरेल विकास निगम के अधिकारियों ने आंदोलन करने वालों को वार्ता के लिए बुलाया
I

Iप्रभावित बोले- जब तक मुआवजा नहीं मिलता धरना जारी रहेगाI



ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्राॅडगेज रेल लाइन के निर्माण से प्रभावित कर्थ और खगल्या के लोगों को रेल विकास निगम लिमिटेड तीन दिन में मुआवजा का भुगतान करेगा। रेल विकास निगम के अधिकारियों ने ऋषिकेश स्थित कार्यालय में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों को बुलाकर उनसे वार्ता कर मुआवजे का लिखित आश्वासन दिया। वहीं, ग्रामीणों का शिवपुरी स्थित परियोजना स्थल पर धरना जारी रहा। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मुआवजे का भुगतान नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा।



मुआवजे की मांग को लेकर कर्थ और खगल्या के 45 परिवार 26 फरवरी से शिवपुरी स्थित परियोजना स्थल पर धरना दे रहे हैं। इनमें से पांच लोग आमरण अनशन कर रहे थे। स्वास्थ्य खराब होने के बाद प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार की रात को उन्हें नरेंद्रनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। रविवार को रेल विकास निगम की ओर से स्थानीय आठ लोगों को वार्ता के लिए ऋषिकेश स्थित रेल विकास निगम के कार्यालय में बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल विकास निगम के डीजीएम भूपेंद्र सिंह ने प्रभावित लोगों से वार्ता की। जिसमें लिखित आश्वासन दिया गया कि जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के कार्यालय से मांगपत्र मिलने पर आरवीएनएल उल्लिखित धनराशि का तीन दिन में भुगतान कर देगा। लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें मुआवजे की राशि नहीं मिल जाती तब तक वह धरना देते रहेंगे। आरवीएनएल के अधिकारियों से वार्ता करने वालों में पूरण पुंडीर, विकास चंद्र रयाल, पुरुषोत्तम, राजकुमार, मोहन लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें