बड़कोट वन रेंज के अंतर्गत शांतिनगर, रानीपोखरी से सटे बडकोट वन रेंज के जंगल में चीतल का अवैध शिकार करने वाले मुख्य आरोपी घटना के चार दिन बाद भी वन विभाग की गिरफ्त से बाहर है। टीम आरोपी की पकड़ के लिए दबिश दे रही है।
बीते रविवार को वन विभाग की टीम ने शांतिनगर, रानीपोखरी में एक घर पर छापामारी कर चीतल का साढ़े तीन किलो पका हुआ मांस और साढ़े बाराह किलो कच्चा मांस बरामद किया था। इस मामले में वन विभाग की टीम ने छापेमारी में एक महिला को गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्य आरोपी महिला का पति फरार होने में कामयाब रहा। बडकोट वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी धीरज सिंह रावत ने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी बबलू अभी भी फरार है। जिसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।