फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो तेज गति से होगा विकास : धामी

Thu, 16 Jan 2025 01:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चौदह बीघा के रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि इस क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। देश और प्रदेश में दो इंजन काम कर रहे हैं। निकाय के तीसरे इंजन की सरकार बनेगी, जिससे विकास तीन गुना गति से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद की नगर पालिका मुनि की रेती में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी बीना जोशी व नगर पंचायत तपोवन अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी विनीता बिष्ट के समर्थन में जनसभा की। सीएम धामी ने कहा कि यह क्षेत्र हमारे प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर है। पूरी दुनिया में इसकी विशिष्ट पहचान है।

इस पवित्र भूमि की एक आध्यात्मिक आभा है। इस क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता में है। मुनि की रेती में राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनाया जा रहा है। गंगा कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। ट्रिपल इंजन की सरकार सभी कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी और आपके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कार्य कर रही है। समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से निकली है। सरकार ने यूसीसी लागू कर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का सपना पूरा किया है। इस कानून को बनाने का श्रेय देवतुल्य जनता को जाता है।

धामी ने कहा कि सरकार युवाओं को सरकारी नौकरियों में लगाने में सफल हुई है। हाल में पीसीएस परिणाम आया है। इसी टिहरी जनपद के 10 से अधिक युवा पीसीएस में चयनित हुए हैं। प्रदेश सरकार ने नकल विरोधी, दंगा विरोधी कानून लागू किए हैं। अब कोई प्रदेश के भीतर सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा तो उसकी एक-एक पाई की भरपाई दंगा करने वाले से सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, चुनाव संयोजक संदीप गुप्ता, प्रेमदत्त, योगेश रावत, विनोद कुकरेती, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें