फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड शिफ्ट नहीं किया तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
नगर निगम के बाहर प्रदर्शन करते लघु व्यापारी - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
शांतिनगर स्थित परशुराम चौक पर ट्रंचिंग ग्राउंड शिफ्टिंग की मांग को लेकर जागृति एक प्रयास संस्था का धरना प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी रहा। धरने को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने कहा कि गोपालनगर स्थित कूड़ा घर तीर्थनगर के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यहां आसपास रहने वाले लोग गंदगी में रहने को मजबूर हैं। प्रशासन और निगम की अनदेखी के चलते ट्रंचिंग ग्राउंड शिफ्टिंग का मामला अधर में लटका पड़ा है।
विज्ञापन

समाजसेवी हरिराम वर्मा ने कहा कि धरने को 13 दिन बीत चुके हैं, मगर अब तक प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। यदि जल्द ही ट्रंचिंग ग्राउंड शिफ्टिंग को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरनास्थल पर संजीव शर्मा, पार्षद राकेश सिंह मियां, अजीत सिंह गोल्डी, राहुल पांडे, मनीष शर्मा, सुरेंद्र सिंह नेगी, हर्षित गुप्ता, सौरव वर्मा, गौरव राणा, विकास अग्रवाल, डॉ. राजे नेगी, अरविंद हटवाल, गुड्डू रावत, रजत प्रताप सिंह, जगजीत सिंह जग्गी, राम कुमार संगर, विमला रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, हरीश आनंद, वेद प्रकाश, जयंत कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें