फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर कला स्थित गोल कोठी के पास एक मकान में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हरिपुर कला गोल कोठी निवासी प्रेमचंद के मकान में अचानक आग लग गई। प्रेमचंद क्षेत्र में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का कार्य करता है। प्रेमचंद के मकान से धुआं और आग की लपटे उठते देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर फायर सर्विस भी घटना स्थल पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना के वक्त घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


प्रेमचंद की पत्नी बच्चों के साथ गांव गई हुई थी। प्रेमचंद तड़के पूजा करने के बाद मंदिर में दीपक जलता छोड़ फेरी लगाने के काम पर निकल गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि मंदिर में जलते दीपक के कारण मकान में आग लगी होगी।
विज्ञापन

इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। खास बात यह है कि जिस जगह घटना हुई उसके पास में गैस गोदाम भी है। गनीमत रही की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें