फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हाथियों के झुंड ने गन्ने और धान की फसल को पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लच्छीवाला वन रेंज की सीमा से सटे सिमलास ग्रांट, नांगल बुंलदावाला और किशनपुर ग्रांट आदि क्षेत्रों में बीती रात हाथियों के झुंड ने गन्ने और धान की फसल को जमकर नुकसान पहुंचाया। सिमलास ग्रांट के पूर्व प्रधान उमेद वोरा ने बताया कि हाथियों ने आबादी में आने से रोकने के लिए बनाई गई हाथी रोधी दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा गांवों में खड़ी गन्ने और धान की फसल को क्षति पहुंचाई। दूधली के किसान गौरव चौधरी ने बताया कि हाथियों को जंगल में रोकने के लिए वन विभाग के पास ठोस कार्ययोजना नहीं है। किसानों को नुकसान उठाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा ने बताया कि हाथियों और गुलदार के गांवों में आने की समस्या से जल्द उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी लच्छीवाला घनानंद उनियाल ने बताया कि बीते दिवस हाथी के हमले से पूर्व सैनिक के घायल होने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त गश्त कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें