फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: होराइजन स्कूल, ओंकारानंद व श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज सेमीफाइनल में

Mon, 17 Nov 2025 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन

विज्ञापन
ओंकारानंद सरस्वती निलयम में आयोजित 16वीं अंतरविद्यालयी बालक/बालिका वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग की 8 टीमें और बालक वर्ग की कई विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

बालिका वर्ग में होराइजन स्कूल, ओंकारानंद सरस्वती निलयम, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। जबकि बालक वर्ग में ओंकारानंद सरस्वती निलयम और चार्ल्स वेन स्कूल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन




बालिका वर्ग में पहला मैच आर्मी स्कूल रायवाला बनाम रेडफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल के मध्य हुआ। रेडफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल ने 2–1 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच, निर्मल दीप स्कूल और होराइजन स्कूल के मध्य हुआ। होराइजन स्कूल ने सीधी जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया।

तीसरा मैच ओंकारानंद सरस्वती निलयम और ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के मध्य रहा। ओंकारानंद सरस्वती निलयम की टीम ने एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चौथा मैच श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज और बीएसपी पब्लिक स्कूल श्यामपुर के मध्य हुआ। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन




बालक वर्ग में पहला मैच में ओंकारानंद सरस्वती निलयम और सत्येश्वरी देवी मेमोरियल स्कूल के मध्य हुआ। ओंकारानंद सरस्वती निलयम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरा मैच, मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल रायवाला और चार्ल्स वेन स्कूल के मध्य हुआ। चार्ल्स वेन स्कूल ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच फुटहिल्स स्कूल और ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के मध्य हुआ। इस अवसर पर ओंकारानंद आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज, कुमारी सोमाशेखरी, धीरेंद्र जोशी, राजीव श्रीवास्तव, वहीद अहमद, सतेंद्र चौहान, लक्ष्मी पपोला, शहजाद सलमानी, दीपक रावत, रविंद्र और आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें