फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश

Mon, 22 Feb 2016 04:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में तीर्थनगरी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य में संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस अवसर पर उन्होंने कई अन्य घोषणाएं भी कीं।
विज्ञापन


रविवार को यहां कार्यक्रम के दौरान सीएम रावत ने बताया कि संत रविदास की जयंती पर अवकाश के लिए मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अलबत्ता में छुट्टियों के मामले में थोड़ा कंजूस हूं। मैं यह मानता हूं कि छुट्टियों का दिन छोटा और कर्म का दिन बड़ा होता है।

लोकपाल पर बनी सहमति
इस दौरान सीएम ने बताया कि उत्तराखंड में लोकपाल की नियुक्ति के मामले में विपक्ष से सहमति बन गई है। इस दिशा में शीघ्र आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून, हरिद्वार आदि स्थानों पर सरकारी भूम पर बसे कमजोर वर्ग, दलित तबके के लोगों के नियमितीकरण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों, भूमिहीनों के हित में उक्त फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें