ऋषिकेश। गुमानीवाला स्थित हिमालय विद्यापीठ में चार दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्रीड़ा प्रतियोगिता में हिमालय विद्यापीठ ने प्रथम व शारदा शिशु मंदिर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
जूनियर खो-खो बालिका वर्ग में हिमालय विद्यापीठ प्रथम शारदा शिशु मंदिर द्वितीय, जूनियर बालक खो-खो में राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी प्रथम, व हिमालय विद्यापीठ द्वितीय स्थान पर रहे। प्राइमरी खो-खो बालिका वर्ग में शारदा शिशु मंदिर प्रथम राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी द्वितीय, प्राइमरी बालक खो-खो प्रतियोगिता में शारदा शिशु मंदिर प्रथम व हिमालय विद्यापीठ द्वितीय स्थान पर रहे। प्राइमरी बालिका कबड्डी में शारदा शिशु मंदिर प्रथम हिमालय विद्यापीठ द्वितीय, प्राइमरी बालक कबड्डी में राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी प्रथम मां शारदा शिशु मंदिर द्वितीय स्थान पर रहे।
जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी प्रथम, शारदा शिशु मंदिर द्वितीय स्थान पर है। जूनियर बालक कबड्डी में जीवन जागृति प्रथम व हिमालय विद्यापीठ स्थान पर रहे। सभी खेलों में 128 अंकों के साथ हिमालय विद्यापीठ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन रहे। शारदा शिशु मंदिर ने 118 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी ने 111 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही जीवन जागृति 67 अंकों के साथ चौथे, अमर ज्योति सरस्वती नीलीयम स्कूल 23 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समाजसेवी गंगाराम आडवाणी व स्वर्गीय धूम सिंह कंडारी स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक मानवेंद्र सिंह कंडारी ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर शारदा शिशु मंदिर के प्रबंधक गिरीश रतूड़ी, ग्राम प्रधान दीपिका व्यास, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा बिष्ट, रामचंद्र चमोली, देवेंद्र बेलवाल, अरुण बिष्ट, संजय पोखरियाल, विद्यालय के प्रबंधक होशियार सिंह भंडारी, प्रधानाध्यापक विनोद चौहान, अनीता बलूनी, सुधा बेलवाल, सरोज, श्रुची, संजय थापा आदि आदि मौजूद रहे खेलों में निर्णायक की भूमिका संजय उपाध्याय ने की।