ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शिवपुरी से करीब एक किमी आगे शुक्रवार सुबह एक बड़ा बोल्डर पहाड़ी से खिसकर
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शिवपुरी से करीब एक किमी आगे शुक्रवार सुबह अचानक एक बड़ा बोल्डर पहाड़ी से खिसकर सड़क पर आ गया। इससे मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया।
सुबह करीब नौ बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर अचानक पहाड़ी से खिसकर एक बड़ा बोल्डर सड़क के बीचोबीच आकर ठहर गया। बोल्डर इतना बड़ा था कि उसने पूरी सड़क को घेर लिया। ऑलवेदर रोड निर्माण के काम में लगी कंपनी ने बमुश्किल शाम चार बजे तक बोल्डर को बाल्सटिंग कर तोड़ने में सफलता पाई। तब कहीं 7 घंटे बाद मार्ग खुल पाया। शिवपुरी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक नीरज रावत ने बताया कि वैसे तो पिछले 11 दिनों से तोता घाटी में हाईवे का पुश्ता ढह जाने के कारण मार्ग पूणर्त बंद हैं, लेकिन आज बोल्डर की वजह से मार्ग बाधित होने के से शिवपुरी और आसपास के लोग प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे बोल्डर को हटाकर मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया गया था।