फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Rishikesh: हेली एंबुलेंस सेवा का इंतजार खत्म, इसी महीने से होगी शुरू, ऐसे मिलेगा मरीजों को लाभ

Thu, 02 Nov 2023 01:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, उत्तराखंड प्रदेश सरकार व एम्स प्रशासन के बीच ऑनलाइन बैठक हुई। जिसमें हेली एंबुलेंस सेवा शुरू किए जाने पर चर्चा की गई। नवंबर माह के अंत तक इस सेवा के शुरू किए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन
ऋषिकेश एम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस सेवा इसी माह में शुरू हो जाएगी। सेवा शुरू करने से पहले व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। एम्स से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने का इंतजार आखिर समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। 20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी। हेली एबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और उत्तराखंड सरकार 50-50 फीसदी की साझेदारी में होना है।

विज्ञापन


बुधवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, उत्तराखंड प्रदेश सरकार व एम्स प्रशासन के बीच ऑनलाइन बैठक हुई। जिसमें हेली एंबुलेंस सेवा शुरू किए जाने पर चर्चा की गई। नवंबर माह के अंत तक इस सेवा के शुरू किए जाने की बात कही गई। बताया गया कि 15 नवंबर तक हेली एंबुलेंस असेंबल होकर एम्स को उपलब्ध हो जाएगी। यहां कुछ दिन के व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद इसी माह के अंत से पहले सेवा शुरू कर दी जाएगी।

Dehradun Airport: विंटर सीजन के लिए दिल्ली-मुंबई समेत 25 फ्लाइटों का समय बदला, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुबंधित कंपनी एक महीने में 45 घायलों और मरीजों को निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराएगी। हेली एंबुलेंस पूरे उत्तराखंड के साथ उत्तरप्रदेश के 100 किमी के दायरे में सेवा मुहैया कराएगी। लेकिन घोषणा के एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी हेली एंबुलेंस सेवा शुरु नहीं हो पाई थी। कुछ समय पूर्व एम्स प्रशासन ने अप्रैल माह से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू किए जाने की संभावना जताई थी। तब एम्स प्रशासन ने बताया था कि मेरठ में हेली एंबुलेंस असेम्बल्ड कर दी गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से कुछ औपचारिकताएं पूर्ण होनी बाकी हैं।

15 नवंबर तक हेली एंबुलेंस असेंबल होकर एम्स को उपलब्ध होगी। कुछ दिन प्रशिक्षण के बाद इसी माह के अंत से पहले हेली एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
- प्रो. (डा. ) मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक, एम्स ऋषिकेश
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें