I
I
I
Iसरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के एनएसएस शिविर का आयोजन
I
Iस्वयंसेवियों को मतदाता जागरूकता और नशा मुक्ति के लिए किया प्रेरितI
आवास-विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर के चौथे दिन का शुभारंभ स्वयंसेवियों ने सूर्य नमस्कार योगाभ्यास के साथ किया। स्वयंसेवियों ने बैराज क्षेत्र में जनजागरूकता रैली भी निकाली।
मंगलवार को बौद्धिक सत्र में राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने स्वयंसेवियों को अनुशासित रहकर शिविर में कार्य करने की प्रेरणा दी। स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व की जानकारी देते जीवन में समाजसेवा करते हुए आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। एचडीएफसी बैंक के सह प्रबंधक आरती शर्मा ने कहा कि एनएसएस समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करता है। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा कि शिविर के माध्यम से समाज के लोगों को जागरूक करते हुए स्वयं का सर्वांगीण विकास भी करते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी, नरेंद्र कुमार खुराना, रजनी गर्ग, लक्ष्मी चौहान, राजू शर्मा, सच्चिदानंद नौटियाल, नागेंद्र पोखरियाल, राजेश बडोला, चंद्रप्रकाश डोभाल, हिमानी, जान्हवी, श्रद्धा, गौरी, अंकित, प्रियांशु, आयुष आदि शामिल रहे।
वहीं, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में उन्होंने स्वयंसेवियों को मतदाता जागरूकता और नशा मुक्ति पर कार्य करने की प्रेरणा दी। कहा हमें मतदान अवश्य करना चाहिए, ताकि सही व्यक्ति चुनकर आए और समाज के लिए अच्छे काम करें। नशे से हमेशा दूर रहना चाहिए। नशा मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करना है। इस मौके पर प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत, कार्यक्रम अधिकारी धनंजय रांगड़, वंशीधर पोखरियाल, नवीन मेंदोला, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, भगवती जोशी जयकृत रावत, रंजन अंथवाल आदि शामिल रहे।