फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्वास्थ्य मंत्री ने किया उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

Tue, 31 Mar 2026 02:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
उप जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड का निरीक्षण करते स्वास्थ्यमंत्री सुबोध उनियाल। स्रोत जागरूक  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जाना। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सालय के इमरजेंसी, महिला, पुरुष वार्ड, लेबर रूम, आईसीयू का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामान्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
विज्ञापन




सोमवार शाम करीब 6 बजे स्वास्थ्य मंत्री उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को अनावश्यक रूप से अन्यत्र रेफर किया गया तो इसे घोर लापरवाही माना जाएगा। ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसी उद्देश्य के साथ प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. विकास धस्माना, डॉ. निधि उपाध्याय, डॉ. संतोष पंत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें