फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बहा हरियाणा का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। शिवपुरी में दोस्तों के साथ गंगा किनारे नहा रहे हरियाणा का एक युवक गंगा नदी में बह गया। युवक के अन्य साथियों ने शिवपुरी चौकी पुलिस का इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ के जवान और पुलिस टीम ने सघन रेस्क्यू चलाया। लेकिन युवक का कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक कमलमोहन भंडारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सुशील सिंह पुत्र राजसिंह, निवासी दिल्ली, ओमवीर पुत्र जयकरण सिंह, निवासी नजफगढ़ दिल्ली और रविंद्र कुमार (36) पुत्र भूप सिंह ग्राम बुपनिया, थाना बादली, जिला झज्जर हरियाणा निवासी शिवपुरी में गंगा किनारे नहा रहे थे। रविंद्र नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गया है। एसडीआरएफ जवानों की मदद से नदी में सघन रेस्क्यू अभियान चलाया गया। लेकिन युवक का कहीं कुछ पता नहीं चला। गंगा का जलस्तर बढ़ने से रेस्क्यू करने में परेशानी हो रही है। युवक के बहने की सूचना उसके परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें