फुटहिल्स एकेडमी में हर्षित मिस्टर और श्रृष्टि बनी मिस फेयरवेल। स्रोत विद्यालय।
फोटो-
ऋषिकेश। हरिद्वार रोड स्थित आईडीपीएल फुटहिल्स एकेडमी में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हर्षित दिवाकर मिस्टर और श्रृष्टि रावत मिस फेयरवेल चुनी गई। समारोह में शिक्षकों और कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं की ओर से इंटरमीडिएट के छात्रों को तिलक लगाने के साथ ही पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। प्रधानाचार्या अनीता रतूड़ी ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा में धैर्य, लगन व मेहनत के साथ सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद