फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद राकेश डोभाल के घर गूंजी किलकारी

विज्ञापन
शहीद राकेश डोभाल के घर जन्मा पुत्र । - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। बीएसएफ के शहीद सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल के घर में मंगलवार की सुबह किलकारी गूंज उठी। घर में पुत्ररत्न की प्राप्ति होने से सभी लोग और रिश्तेदार खुश हैं। शहीद राकेश डोभाल के घर में पुत्र रत्न की सूचना के बाद लोगों ने भी बधाइयां देने की शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

करीब एक महीने पहले बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। आज से ठीक एक महीने पहले 16 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर घर पर पहुंचा था। इसी दिन शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया था। उनका परिवार वर्तमान में गंगा नगर में रहता है, वह पौड़ी के इडवालस्यूं पट्टी के कंडारी गांव के रहने वाले हैं। शहर के एक निजी अस्पताल में उनकी पत्नी को मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। घर में पुत्र रत्न की प्राप्ति होने के बाद परिजनों ने खुशी जाहिर की है। वहीं रिश्तेदार और शहीद के दोस्तों को पुत्र रत्न होने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने परिजनों को बधाई देनी शुरु कर दी है। शहीद राकेश डोभाल ने भाई दिनेश डोभाल ने बताया कि घर में नए मेहमान के आगमन काफी खुश हैं। शुभचिंतक बधाई दे रहे हैं। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं शहीद राकेश डोभाल की बेटी मौली डोभाल भी भाई को देखकर काफी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें