फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हरिपुरकलां और खांड गांव में दिखा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खांड गांव में पार्क प्रशासन की ओर से लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हुआ था। लेकिन इसके बाद भी यहां आए दिन गुलदार दिखाई दे रहा हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन




बीते मंगलवार की देर रात खांड गांव निवासी कमान सिंह रावत के मकान के गेट पर गुलदार बैठा हुआ दिखाई दिया। गुलदार ने पालतू कुत्ते पर हमले का प्रयास किया। लेकिन कुत्ते की आवाज सुनकर कमल सिंह उठ गए। उन्होंने बताया कि उनके घर के आंगन में गुलदार कुत्ते को पकड़ने की कोशिश कर रहा है।

कमल सिंह व परिवार वालों ने शोरगुल किया तो गुलदार जंगल की ओर भाग गया। वहीं, हरिपुरकलां क्षेत्र में आनंद उत्सव आश्रम के समीप चिराग झा के आंगन में गुलदार दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। चीला रेंजर बीडी तिवारी का कहना है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही क्षेत्र में कैमरा और पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें