फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चार धाम यात्रा के लिए 23 मार्च से बनेंगे ग्रीन कार्ड

Thu, 19 Mar 2026 02:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा पर जाने वाले व्यवसायिक सवारी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू हो जाएगी। एआरटीओ कार्यालय से सुबह 11 बजे से ग्रीन कार्ड जारी होने लगेंगे।
विज्ञापन




एआरटीओ रावत सिंह कटारिया ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर चलने वाले सभी व्यवसायिक सवारी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य होगा। बिना ग्रीन कार्ड किसी भी वाहन को यात्रा मार्ग पर संचालित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कहा कि वाहन स्वामी, चालक 23 मार्च से सभी कार्य दिवसों में अपने वाहनों का समय पर निरीक्षण करवाकर आवश्यक वैध दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचकर ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि चारधाम यात्रा के दौरान व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस, परमिट, टैक्स, इंश्योरेंस और पीयूसी (प्रदूषण) की जांच के बाद परिवहन विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला एक अनिवार्य डिजिटल दस्तावेज ग्रीन कार्ड है। यह सुनिश्चित करता है कि वाहन पहाड़ी रास्तों पर चलने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है, जिसके बिना भारी जुर्माना लग सकता है या वाहन सीज भी हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें