फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन कार्ड : छह अप्रैल से तेजी आने की उम्मीद

Wed, 01 Apr 2026 02:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
छह अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से 30 मार्च से ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। पहले दिन 40 ग्रीन कार्ड बनाए गए। एआरटीओ कार्यालय में पिछले साल यात्रा के बाद सरेंडर की गई कांटेक्ट कैरिज और स्टेज कैरिज की करीब 300 बसों को उनके स्वामी अभी छुड़ा नहीं पाए हैं।

एक अप्रैल से ट्रांसपोर्टर सरेंडर किए गए वाहनों को रिलीज कराना शुरू करेंगे। तीन अप्रैल को गुड फ्राइडे का अवकाश होने और पांच अप्रैल को रविवार होने के कारण छह अप्रैल से ही ग्रीन कार्ड बनाने में तेजी जाएगी। एआरटीओ (प्रशासन) रावत सिंह ने बताया कि अधिकांश वाहन स्वामियों ने पिछले साल सरेंडर किए गए वाहनों को अभी नहीं छुड़वाया है। वह एक या फिर दो अप्रैल से अपने वाहनों को रिलीज कराना शुरू करेंगे। उसके बाद ग्रीन कार्ड बनाने में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-

परिवहन विभाग को मिलेंगे 15 पीआरडी जवान



चारधाम यात्रा के दौरान एआरटीओ कार्यालय परिसर में वाहनों की चेकिंग के दौरान व्यवस्था बनाने, एआरटीओ कार्यालय के बाहर बाईपास मार्ग पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने, चेक पोस्ट पर तैनाती के लिए एआरटीओ कार्यालय की ओर से मुख्यालय से 15 पीआरडी जवानों की मांग की गई है। एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह ने बताया कि पीआरडी जवान यात्रा शुरू होने से कुछ दिन पहले मिलेंगे। उसके बाद उनकी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें