फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भुवनेश्वरी माता मंदिर गैणा डांड में नवमी पर भव्य पूजा

Mon, 19 Oct 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। सिद्धपीठ भुवनेश्वरी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र की नवमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन, कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। नौ दिन तक चले विशेष अनुष्ठान के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक देवी पाठ कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूजन में कुकरेतीधार, कंडवालगांव, सिन्दूड़ी, फल्दाकोट तल्ला, भेलडूंगा और पैंया सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश भट्ट सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि दिल्ली, चंडीगढ़, ऋषिकेश और देहरादून में रहने वाले प्रवासी ग्रामीण भी सपरिवार कुलदेवी के दर्शन करने पहुंचे। नवरात्र पर गांव लौटकर कुलदेवी का आशीर्वाद लेना प्रवासियों की आस्था और अपनी जड़ों से जुड़ाव का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें