फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने जाना बस हादसे में घायलों का हाल

Sun, 17 Apr 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट में बस दुघर्टना के घायलों को देर साम चॉपर से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट लाया गया। दुघर्टना के आठ घायलों को इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है। देर शाम राज्यपाल डॉ. के के पॉल घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पौड़ी गढ़वाल के रामनगर रिखणीखाल धुमाकोट में हुई बस दुघर्टना के घायलों को उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों का हाल चाल जानने देर शाम अस्पताल पहुंचे राज्यपाल डॉ. के के पाल ने प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक घायलों में रीना (23) पत्नी विजय कठैत पौड़ी, कुसुम (22) पुत्री मुकंदीलाल जमलधार पौड़ी, साकरी देवी (50) पत्नी आनंद सिंह कालोवाला नैनीडांडा, पिथा देवी (60) मोहन सिंह हल्दूखाल, सतपाल (42) पुत्र बिराईराम परोडिया धुमाकोट, हलेंद्र (40) नैनीडांडा, मीना देवी (30) सतपाल पटोडिया धुमाकोट, राहुल (4) पुत्र सतपाल धुमाकोट को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ जे पी शर्मा के अनुसार घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में एसडीएम डोईवाला शालिनी नेगी, तहसीलदार अमृता शर्मा, सीओ ऋषिकेश चक्रधर अंथवाल, नगर कोतवाल पंकज गैरोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें