फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही सरकार : सांसद

Tue, 07 Jul 2026 08:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जीवनवाला के फतेहपुर टांडा में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत मंगलवार को जीवनवाला के फतेहपुर टांडा में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
फतेहपुर जीवनवाला क्षेत्र में आयोजित शिविर का शुभारंभ हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिये सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग को मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान संभव हो सके। शिविर के दौरान स्वास्थ्य, महिला और बाल विकास, खाद्य आपूर्ति, राजस्व समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए।
विज्ञापन

सांसद और विधायक के समक्ष लोगों ने विभागीय अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, प्रधान निशा देवी, गुरजीत सिंह लाडी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, राजकुमार राज, पंकज रावत, दीवान सिंह रावत, ममता नयाल, चंद्रभान पाल, संपूर्ण रावत और बीडीओ परशुराम सकलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें