फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा गौवंशों के लिए ठिकाना

विज्ञापन
गैंडीखाता स्थित गौशाला के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी ईश्वर दास से वार्ता करती मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
तीर्थनगरी में घूम रहे आवारा गोवंश को आश्रय प्रदान करने के लिए कृष्णायन देसी गोरक्षा एवं गोलोक धाम सेवा समिति अपने गैंडीखाता स्थित गोशाला को तैयार किया गया है।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार को मेयर अनिता ममगाईं और गोशाला के संस्थापक स्वामी ईश्वर दास ने वार्ता कर इस पर आपसी सहमति जताई है। मेयर ने बताया कि तीर्थनगरी में घूम रहे आवारा गोवंश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुके हैं। आए दिन इन आवारा गोवंश के कारण यहां सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस संबंध में कई लोग नगर निगम क्षेत्र से आवारा गोवंश को हटाने की मांग कर चुके हैं। स्वामी ईश्वर दास ने कहा कि आवारा गोवंश को निगम प्रशासन ही गोशाला में पहुंचाएगा। इस मौके पर स्वामी आत्मानंद, ब्रह्मचारी शंकर दास, गो सेवा दल के हर्ष ग्वाड़ी, सहायक नगर आयुक्त एलम दास, विनोद लाल, टीएस रमेश रावत, धीरेंद्र सेमवाल, प्रशांत कुकरेती, संतोष गुसाईं आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें