फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: डोईवाला में गोदियाल का जोरदार स्वागत

Mon, 17 Nov 2025 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 11 बजे के आसपास कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और डॉ. हरक सिंह रावत डोईवाला पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और माल्यार्पण कर स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही नगर चौक डोईवाला में एकत्रित हो गए थे। ढोल और वाद्य यंत्रों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। साल 2027 में राज्य में कांग्रेस का परचम लहराएगा। डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि चुनाव में भाजपा सरकार का पतन निश्चित है।इस अवसर पर गौरव सिंह, सागर मनवाल, ताजेंद्र सिंह, करतार सिंह नेगी, सुनील बर्मन, उमेद वोरा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें